अमृतसर : खूनी जंग में बदली पुरानी रंजिश, बाप-बेटे ने पीटकर की एक व्यक्ति की हत्या
By: Ankur Mon, 29 Mar 2021 5:17:07
अमृतसर के गांव भिंडीसैदा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां रंजिश खूनी जंग में तब्दील हो गई और बाप-बेटे ने पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना भिंडीसैदा के एसएचओ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। पुलिस ने छापे मारकर आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि ज्ञान सिंह अभी फरार है।
भिंडी सैदा गांव निवासी सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि वह किसानों के खेतों में मजदूरी करता है। पिछले दिनों वह परिवार के साथ खेत से आलू निकालने जालंधर गया था। लौटा तो देखा 26 मार्च की रात मामा ज्ञान सिंह उनके घर आया हुआ था। वह उसके पिता प्यारा सिंह को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उनका बेटा हरदीप सिंह उनसे झगड़ा करता है। वह बड़े हैं, इसलिए चलकर समझा दें।
उसके पिता मामा ज्ञान सिंह के साथ उनके घर की तरफ जा रहे थे, तभी उसने अपने पिता का शोर सुना। दौड़कर देखा तो हरदीप सिंह उसके पिता पर लाठी से हमला कर रहा था। वह उसके पिता को बुरी तरह से पीट रहा था और मामा ज्ञानसिंह पास खड़ा चुपचाप देख रहा था। उसने शोर मचाया तो आरोपी बाप-बेटा मौके से फरार हो गए। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़े :
# महाराष्ट्र में फिर लॉकडाउन की तैयारी, CM बोले- धारा 144 या कर्फ्यू से काम नहीं चलेगा
# हरियाणा : महिला का अपहरण कर किया गया सामूहिक दुष्कर्म, छह के खिलाफ मामला दर्ज
# हरियाणा : शिक्षक ही बना भक्षक, कुश्ती सीखने आई किशोरी के साथ कोच ने किया दुष्कर्म
# अमेरिका तक पहुंची होली की धूम, ट्वीट कर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दी शुभकामनाएं
# अमेरिका : नस्लीय भेदभाव के खिलाफ सड़क पर उतरे हजारों लोग, लगातार बढ़ रहे हिंसा के मामले